डेंगू : तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अपने खाने में शामिल करें ये चीजें

Health

क्या करें? 

पपीते के पत्ते (papaya leaves)

डेंगू के मरीजों के शरीर में प्लेटलेट बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते कारगर साबित होते हैं। पपीते के पत्तों में ऐसे एंजाइम होते हैं जो शरीर में जाकर प्लेटलेट काउंट को बढ़ाते हैं। इसके लिए आप पपीते के पत्तों को धोएं और फिर मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इन्हें छानकर रस अलग कर लें। पपीते के पत्तों का रस कड़वा होता है लेकिन इससे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।

गिलोय (Giloy)

आयुर्वेद में गिलोय से कई बीमारियों का इलाज संभव है, डेंगू की समस्या में भी गिलोय का सेवन फायदेमंद साबित होता है। प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आप गिलोय को पानी में उबालकर पी सकते हैं, इसके अलावा बाजार में गिलोट की टेबलेट भी मिलती हैं। गिलोय के सेवन से प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ते हैं।

व्हीटग्रास (wheatgrass)

व्हीटग्रास की गिनती सुपरफूड्स में होती है, इसमें अमीनो एसिड, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा होती है। शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए भी आप व्हीटग्रास का सेवन कर सकते हैं। घर में आप व्हीटग्रास का जूस बना सकते हैं या फिर इसके पाउडर को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

आंवला (Gooseberry)

विटामिन सी से भरपूर आंवला भी शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार साबित होता है। आंवला के सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आप आंवला का जूस पी सकते हैं या फिर इसके पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। आंवले को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

-एजेंसी