जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हादसा: फुटब्रिज गिरने से करीब 40 लोग घायल

Regional

घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बता दें कि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगदड़ देखी जा सकती है। इस हादसे में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए CHC चेनैनी में ले जाया गया।

ओवरलोडिंग की वजह से टूटा ब्रिज

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बैसाखी समारोह के दौरान चेनानी प्रखंड के बैन गांव के बेनी संगम में हुई। यहां पर एक फुट ब्रिज बनाया गया था। इस पर सिर्फ 20 लोगों के चलने की क्षमता है। शुक्रवार को इस फुट ओवर ब्रिज को क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण यह हादसा हुआ। भीड़ अधिक होने के कारण 150 लोग इस ब्रिज पर चढ़ गए थे। भार ज्यादा होने की वजह से यह पुल टूट गया।

संभागीय आयुक्त (जम्मू) रमेश कुमार ने कहा कि पुल ओवरलोडिंग के कारण ढह गया क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उस पर जमा हो गए थे। बैसाखी के चलते स्थानीय लोग और श्रद्धालु यहां पर त्योहार मनाने आए थे। ब्रिज टूटने की वजह से यहां अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में लोग यहां पर इकट्ठा थे। हादसे में बच्चें और महिलाओं समेत 40 लोग घायल हो गए हैं।

Compiled: up18 News