आगरा: भाजपा महिला मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की रीति-नीति से रूबरू हुईं महिलाएं

Politics

आगरा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर इकाई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर महाजन भवन जयपुर हाउस में संपन्न हुआ।

चार सत्र में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. जी एस धर्मेश और महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रशाद मुखर्जी के साथ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का आव्हान किया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने की।

भाजपा की कार्यशैली के अनुसार पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के वैचारिक स्तर और स्मरण को बढ़ाने सामाजिक राजनीतिक स्तर पर जानकारी प्रदान करने और जरूरी कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा है।