आगरा: नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, आधा दर्जन लोग घायल

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव कलिंजर की ठार में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले पथराव हुआ जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव कलिंजर की ठार में एक ही परिवार के दो पक्षों में नाली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज के साथ दोनों पक्षों के आमने सामने आ गए जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें प्रथम पक्ष के पंकज यादव, सुबोध यादव, मनोज यादव पुत्रगण भगवान दास एवं रूमा देवी पत्नी भगवानदास उम्र 60 वर्ष गंभीर घायल हो गई वहीं दूसरी पक्ष के रिंकू यादव, विशाल पुत्रगण भगवान सिंह घायल हो गए।

ग्रामीणों द्वारा झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों के सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-up18 News