आगरा में यमुना ने धारण किया रौद्र रूप, पानी अब सड़कों पर आया, कई इलाकों में खेतों में भरा पानी

स्थानीय समाचार

आगरा। ताजगंज मोक्ष धाम पूरी तरह पानी में डूब गया है। अब नए बने प्लेटफॉर्म पर अंतिम संस्कार हो रहे हैं। यही नहीं यमुना किनारे बेलनगंज में भी पानी प्रवेश कर गया है। इस कारण क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सबसे बुरे हालात यमुना किनारे स्थित खेतों के हैं।

आगरा में यमुना रौद्र रूप धारण कर चुकी है। यमुना का पानी अब सड़कों पर आ गया है। यमुना किनारे बेलनगंज में रोड पर पानी भर गया है। यमुना लो फ्लड लेवल से ऊपर बह रही है। पानी भरने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा निचले इलाकों में भरने भर गया है। दयालबाग में खेतों में पानी भर गया है। वहीं, ताजगंज शमशान घाट भी डूब गया है।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बाढ़ ने हालात खराब कर दिए हैं। आगरा में भी अब यमुना विकराल हो गई है।

रविवार सुबह यमुना का जलस्तर 495.80 फीट तक पहुंच गया है। यो लो फ्लड लेवल से ऊपर है। लो फ्लड लेवल 495 फीट है। लो फ्लड लेवल पार करते ही यमुना का पानी अब शहर में घुसने लगा है स्ट्रैची ब्रिज के नीचे के नीचे कई फुट पानी भर गया है। ऐसे में यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। दोपहिया वाहनों को बेलनगंज होकर गुजारा जा रहा है। माना जा रहा है कि अब और तेजी से जलस्तर बढ़ेगा।

दयालबाग के कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया है। फसल डूब गई है। वहीं, ताजगंज शमशान घाट में भी पानी भर गया है। इस कारण वहां पर अंतिम संस्कार में परेशानी आ रही है। शमशान घाट में बने नए प्लेटफॉर्म पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। अगर जलस्तर और बढता तो इलेक्टिक शव दाह गह पर ही अंतिम संस्कार हो सकेंगे