मान्यता: घोड़े का घाव भरेगा तो होगा विष्णु भगवान के कल्कि अवतार का जन्म

Religion/ Spirituality/ Culture

घोड़े का घाव भरेगा तो होगा विष्णु भगवान के 10वें अवतार का जन्म

मान्यता के अनुसार बताया गया है कि जब कलयुग अपने चरम पर होगा तब विष्णु के कल्कि अवतार का जन्म होगा और वही अवतार दुष्टों का नाश करेगा। मंदिर में कई मूर्तियों के साथ एक घोड़ा भी स्थापित है जिसके बाएं पैर में गड्ढा है, जो अपने आप भर रहा है, इसके भरने पर भगवान कल्कि प्रकट होंगे। मंदिर का प्रबंधन सरकारी विभाग यानि देवस्थान विभाग द्वारा किया जाता है और पुजारी सरकार के पेरोल पर होता है।

संगमरमर के चौखटों पर भगवान विष्णु के 9 अवतार

गर्भगृह के संगमरमर के चौखटों पर भगवान विष्णु के 9 अवतारों को उकेरा गया है दाहिनी ओर भगवान ब्रह्मा हैं और बाईं ओर नंदी पर शिव और पार्वती बैठे हैं। संगमरमर से बनी भूमि पर कमल का फूल और शंख उत्कीर्ण हैं।

-एजेंसी