आगरा: वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट द्वारा वैचारिक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

Press Release

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व बेला पर वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट द्वारा वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में आधी आबादी की भूमिकाओं पर अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का आरंभ ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल, सचिव दीपिका अग्रवाल ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

प्रारंभ सत्र में अंशु अग्रवाल ने एक लेडी ड्राइवर की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में महिला ड्राइवर के होने पर हम अपनी बेटियों को अकेले भेजने पर निश्चिंत हो गए हैं जबकि वहीं एक महिला होने के नाते हम एक महिला ड्राइवर के लिए चिंतित भी होते हैं।

वहीँ रजनी अग्रवाल ने महिला जज के प्रति निशा जैन ने महिला एंकर के प्रति मनोरमा अग्रवाल ने महिला पुलिस, नीतू अग्रवाल ने महिला शिक्षक, मधुबाला अग्रवाल ने हाउसवाइफ को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रतिभा तोमर ने महिला सिविल इंजीनियर, वर्षा गर्ग ने महिला पायलट के प्रति अपने विचार रखे।

दीपिका मित्तल ने घरों में काम करने वाली महिलाओं के विषय में कहा कि हमें उनके प्रति हीन भावना नहीं रखनी चाहिए। इसके साथ ही सीए, अकाउंटेंट आदि क्षेत्र में भी महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर महिलाओं को रिश्तो में बांधे हुए सभी रिश्तों पर चाहे वह सास बहू, बेटी, पत्नी, मां आदि कोई भी रिश्ता हो, उन पर भी प्रकाश डाला गया।