आगरा: एत्माद्दौला क्षेत्र में टेढ़ी बगिया में नेहरू नगर निवासी विनोद मित्तल की प्लास्टिक के ब्रश बनाने की फैक्ट्री है। मित्तल कॉरपोरेशन के नाम से यह फैक्ट्री है। फैक्ट्री के पीछे इस्लाम नगर मोहल्ला है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के ब्रश भरे थे। रविवार दोपहर को अचानक से फैक्ट्री में आग लग गई।
मोहल्ले के लोग घरों से निकले
देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं। कर्मचारी बाहर की ओर भागे। अफरा—तफरी मच गई। इस्लाम नगर मोहल्ले से भी लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दमकल कर्मचारियों को सूचना दी गई। कर्मचारियों ने मालिक को भी जानकारी दी।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक आग को बुझा लिया गया था। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।