सेक्स रेकिट

मुंबई में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

Regional

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप था कि आरती मुंबई में सेक्स रैकेट चला रही थी। इसमें पुलिस ने योजना बनाकर उसके सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। अब उनके बाद एक और मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गोरेगांव इलाके के एक लग्जरी होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने दावा किया है कि उसने मौके से एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है और तीन मॉडलों को छुड़ाया है। जानकारी के मुताबिक 24 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस कुमारी को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया. उस पर लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन मॉडल को भी छुड़ाया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार शाम होटल के कमरे में छापा मारा। 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री एक एजेंट के रूप में काम कर रही थी और मॉडलों को वेश्यावृत्ति में धकेल रही थी। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार अभिनेत्री भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के अलावा हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के ओटीटी शो और गाने एल्बम में दिखाई दी है।

खबर के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी को देह व्यापार की जानकारी मिली थी। इसके बाद गोरेगांव के रॉयल पाम होटल में छापा मारा गया, जहां देह व्यापार के लिए कई मॉडल सप्लाई किए जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं। यहां वे कठिन समय से गुजर रही थी और अपनी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में सभी को रंगे हाथ पकड़ लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उस बिचौलिए की तलाश कर रही है जिसने भोजपुरी एक्ट्रेस और क्लाइंट के बीच काम किया।

भोजपुरी अभिनेत्री की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने लैला मजनू और बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। ये एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं, उन्होंने हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं