लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा की खट्टर सरकार ने पेश किया बजट

Regional

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने शुक्रवार को बजट घोषणा करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों में और अधिकाधिक अधिकारियों और जवानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा के निवासियों को रक्षा और अर्धसैनिक सेवाओं में सेवा के लिए तैयार करने के लिए राज्य में 3 सशस्त्र बल तैयारी संस्थान स्थापित किए जाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से अधिकाधिक युवा सुरक्षाबलों में शामिल होते आए हैं।

हरियाणा सरकार सैनिकों की शहादत पर पहले 50 लाख रुपए प्रदान करती थी। अब इसे बढ़ाकर एक करोड़ किया जा रहा है। पंजाब और दिल्ली में पहले से ही राशि बढ़ाकर एक करोड़ कर दी गई है।

-एजेंसी