गेल (इंडिया) में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर वैकेंसी, आवेदन आमंत्रित

Career/Jobs

गेल में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में से एक और महारत्न कंपनी- गेल (इंडिया) लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन (सं. GAIL/OPEN/ET/4A/2021) के अनुसार एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन), एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मेकेनिकल) और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के कुल 48 पदों भर्ती की जानी है। इन रिक्तियों में से 18 इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए, 15 मेकेनिकल के लिए और शेष 15 इलेक्ट्रिकल के लिए हैं।

गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया

गेल इंडिया लिमिटेड में विज्ञापित ट्रेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेन के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर भर्ती सेक्शन में उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन पेज पर जा सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया के तीन चरण हैं जिनके दौरान क्रमश: पद विवरण, व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा एवं अनुभव के विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन के दौरान उन्हें कोई शुल्क का भुगतान नहीं करना है। आवेदन की प्रक्रिया आज (15 फरवरी 2022) से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 मार्च तक अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए योग्यता मानदंड

गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से विज्ञापन से सम्बन्धित ट्रेड में न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को गेट 2022 परीक्षा वैध स्कोर प्राप्त होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 16 मार्च 2022 को 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 अधिसूचना देखें।

-एजेंसियां