पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Politics

बता दें कि शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। सरोजनीनगर के रहीम नगर इलाके के पड़ियाना गांव निवासी शारदा प्रताप शुक्ला ने राजनीति के मैदान में काफी दूरी तय की। उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

शारदा प्रताप शुक्ला के निधन पर सरोजनीनगर के मौजूद विधायक राजेश्वर सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि स्तब्ध हूं, निशब्द हूं। सरोजनीनगर भाजपा परिवार ने अपने वरिष्ठ सदस्य को खो दिया है। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। विधायक ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संपप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। सरोजनीनगर के रहीम नगर इलाके के पड़ियाना गांव निवासी शारदा प्रताप शुक्ला ने राजनीति के मैदान में काफी दूरी तय की।

शारदा प्रताप शुक्ला समाजवादी पार्टी की 2017 की सरकार में मंत्री और तीन बार विधायक रह चुके हैं। शारदा प्रताप शुक्ला को मुलायम सिंह यादव और शिव पाल यादव का बेहद करीबी माना जाता था।