आगरा: जन्मदिन पार्टी में फायरिंग, छह आरोपियों को जेल भेजा

Crime

आगरा में एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित होटल एंड रेस्टोरेंट राक स्टार में फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह आरोपिताें को गुरुवार न्यायालय में प्रस्तुत किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना 11 अक्टूबर की रात की है।

एत्माद्दौला के सत्य नगर निवासी उपेंद्र ने अपने जन्मदिन समारोह रेस्टोरेंट में रखा था। जिसमें शामिल विकास यादव निवासी नगला मोहनलाल का विकास और सनी आदि युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों गुटों में मारपीट हो गई, रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। विकास यादव ने रेस्टोरेंट से बाहर फायरिंग कर दी थी।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक करन राठौर ने 11 नामजद एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है।

आरोपितों उपेंद्र, धर्मपाल यादव, कमलेश, मनीष, अरुण और रामसेवक को जेल भेजा गया है। नामजद विकास यादव, जीतू, सनी, पवन व सौरभ के पते मिल गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।