रूस के एक स्कूल में गोलीबारी, सात बच्चों समेत 13 लोगों की मौत और 21 घायल

INTERNATIONAL

उदमुर्तिया के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने एक वीडियो बयान में कहा कि हमला करने वाले अज्ञात बंदूकधारी ने भी खुद को गोली मार ली है। गवर्नर ने जानकारी दी कि स्कूल में क्लास एक से ग्यारह बीच के बच्चे पढ़ते हैं। हमले के चलते इसे खाली करा लिया गया है और इसके आसपास के क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जांच करने वाली कमेटी का कहना है कि बंदूकधारी ने “नाजी प्रतीकों” वाली काली टी-शर्ट पहनी हुई थी। हालांकि शूटर ने यह हमला क्यों किया, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इज़ेव्स्क 640,000 की आबादी वाला शहर है। यह मध्य रूस में यूराल पहाड़ों के पश्चिम में स्थित है।

-एजेंसी