10 नवंबर से रेल ट्रैक पर दौड़ेगी पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस

National

समाचार एजेंसी के अनुसार 10 नवंबर से एक और वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। पांचवीं वंदे भारत चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर दौड़ेगी। वंदे भारत इस रूट पर करीब 483 किमी का सफर तय करेगी।

पीएम ने दिखाई दिल्ली-ऊना वंदे भारत को हरी झंडी

पीएम मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये नई दिल्ली से ऊना के अंब इंदौरा रूट पर दौड़ेगी। पूरा सफर करीब सवा पांच घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने में इसे लगभग तीन घंटे का समय लगेगा।

देश में पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि देश में अभी चार वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है। पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली से कटड़ा रूट पर शुरू किया गया था। बीते हफ्ते गांधीनगर-मुंबई रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई थी। इसके बाद पीएम मोदी ने कल यानि गुरुवार को ही ऊना-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली-ऊना रूट पर किराया

नई दिल्ली-अंब अंदौरा रूट पर वंदे भारत से सामान्य श्रेणी में सफर करने के लिए 245 रुपये चुकाने होंगे। थ्री टियर का किराया 600 रुपये होगा। टू टियर का किराया 950 रुपये जबकि फर्स्ट क्लास का किराया 1585 रुपये होगा।

-एजेंसी