एलन मस्क की नेटवर्थ में गिरावट जारी, दो दिन में गंवाए 22 अरब डॉलर

Business

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को दुनिया के टॉप 10 रईसों में सबकी नेटवर्थ में गिरावट आई। दुनिया के दूसरे नंबर के रईस फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 2.07 अरब डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 153 अरब डॉलर रह गई है।

ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने 3.30 अरब डॉलर गंवाए और उनके खाते में अब 149 अरब डॉलर रह गए हैं। इसके साथ ही बिल गेट्स, लैरी पेज, लैरी एलिसन, सर्गेई ब्रिन, स्टीव बाल्मर, वॉरेन बफे और मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी गिरावट देखने को मिली। लैरी एलिसन ने सबसे ज्यादा 6.01 अरब डॉलर गंवाए।

अंबानी-अडानी का हाल

इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी शुक्रवार को गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में 11.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 85.8 अरब डॉलर रह गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.29 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ 21.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 61 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में रेकॉर्ड 59.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें स्थान पर है।

Compiled: up18 News