गलत तरीके से पुश-अप्स करने से हो सकती हैं कमर और कंधों की मसल्स बेकार

Health

पहले जान लें पुश-अप करने के फायदे

पुश-अप क्या है? पुश-अप एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जो एक साथ आपकी कई सारी मसल्स को टारगेट करती है। पुश-अप्स एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए इसके फायदे जानते हैं।

शरीर का ऊपरी भाग ताकतवर बनता है

कोर मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती हैं
स्पोर्ट्स में परफॉर्मेंस सुधारती है
स्टैमिना बढ़ाती है
हड्डियां मजबूत बनती हैं
पुश-अप्स करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है

Push-ups Exercise का गलत तरीका पड़ेगा भारी

हेल्थलाइन के मुताबिक, अगर पुश-अप एक्सरसाइज करते हुए आप छोटी-सी भी गलती करते हैं, तो आगे चलकर यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। क्योंकि, पुश-अप्स की गलत फॉर्म के कारण मसल्स इंजरी हो सकती है। जिसके कारण आपको कमर और कंधों में गंभीर दर्द हो सकता है। आगे की स्लाइड में जानें पुश-अप्स में कौन-सी गलती करने से कमर और कंधों की मसल्स बेकार हो जाती हैं।

पुश-अप्स कैसे करें

सबसे पहले हाई प्लैंक की पोजीशन (High Plank Position) में आएं।
अपने पैरों का वजन दोनों पंजों पर रखें और उन्हें एकदम बराबर में रखें।
अपनी दोनों हथेलियों को ठीक दोनों कंधों के नीचे रखें।
इसके बाद गर्दन को सीधा करते हुए सामने देखें।
अब कंधों को खोलें और छाती को जमीन की तरफ लाएं।
ध्यान रखें इस दौरान आपकी गर्दन, कमर और कूल्हे सीधी रेखा में होने चाहिए।
जब छाती जमीन के बिल्कुल पास हो, तो एक सेकेंड होल्ड करके शुरुआती पोजीशन में जाएं।
छाती को जमीन पर टच नहीं होने देना है।
ऐसा 10-15 बार दोहराएं।

एक दिन में कितने पुश-अप कर सकते हैं?

यह सवाल अधिकतर सभी लोगों के मन में आता है कि आखिर एक दिन में कितने पुश-अप्स कर सकते हैं या एक दिन में कितने पुश-अप करना ठीक रहता है। तो इस सवाल का जवाब आपका स्टैमिना और बॉडी देती है। आप जबतक सही पोस्चर के साथ पुश-अप्स कर रहे हैं, तो आप जितने मर्जी कर सकते हैं।

Push ups Exercise में अक्सर करते हैं ये गलतियां

पुश-अप्स करते हुए कुछ गलतियां करने का खतरा काफी ज्यादा होता है। जैसे-
दोनों हथेलियों के बीच बहुत ज्यादा गैप रहना
कूल्हों नीचे लटकाना या झुलाना
कोहनियों को शरीर से बाहर की तरफ करना
बहुत तेजी से पुश-अप्स करना
हथेलियों और पैरों पर बराबर भार ना होना

पुश-अप्स के 7 मुख्य प्रकार

मिलिटरी पुश-अप्स एक्सरसाइज
वाइड हैंड्स पुश-अप्स एक्सरसाइज
डायमंड पुश-अप्स एक्सरसाइज
हिंदू पुश-अप्स एक्सरसाइज
क्लैपिंग पुश-अप्स एक्सरसाइज
सुपरमैन पुश-अप्स एक्सरसाइज
वन-आर्म पुश-अप्स एक्सरसाइज

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Compiled: up18 News