दिग्‍विजय सिंह की करीबी कांग्रेस नेत्री मोना सुस्‍तानी ने थामा भाजपा का दामन

Politics

उल्लेखनीय है कि मोना सुस्तानी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलें काफी समय से चल रही थीं। मोना सुस्तानी को कांग्रेस पार्टी द्वारा 2019 के लोकसभा चुनाव के समय उम्मीदवार बनाया था। उनका सामना भाजपा के तत्कालीन सांसद रोडमल नागर से हुआ था। हालांकि इस चुनाव में मोना सुस्तानी को करारी हार का सामना करना पड़ा था व अब तक के इतिहास में सबसे अधिक 4 लाख 28 हजार से अधिक वोटों से हारी थीं।

इसके पहले वह कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष रही हैं। वह दो बार जिला पंचायत सदस्य व एक बार जनपद सदस्य भी रही हैं। उनके पति ललित सुस्तानी राजगढ़ के जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके ससुर गुलाबसिंह सुस्तानी राजगढ़ से दो बार विधायक व दिग्विजय सिंह सरकार में एमपी एग्रो के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Compiled: up18 News