आगरा: महालक्ष्मी मंदिर पर सजाया गया भव्य फूल बंगला, दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

स्थानीय समाचार

आगरा: आश्रय दिव्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से महालक्ष्मी मंदिर पर सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। फूल बंगला सजाया गया। इसके बाद प्रसादी वितरण किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए। इससे पहले महंत निर्मल गिरि ने महालक्ष्मी मंदिर में उन्हें पूजा करवाई।

इस दौरान ब्रज क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी संजीव भारद्वाज, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, देवेंद्र चौधरी, प्रशांत पौनिया, विकेश यादव, शुभम वर्मा, राजदीप ग्रोवर, महेश सिंह मौजूद रहे। अभिषेक गिरि, शिवम गिरि व सुनील गोस्वामी आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला।