UP News: देवरिया कांड के पीड़ितों से अखिलेश यादव करेंगे मुलाकात, देवेश दुबे ने मिलने से किया इनकार

देवरिया कांड के एक पीड़ित देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मिलने से किया इनकार

Regional

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देवरिया के जा रहे हैं। अखिलेश यादव के इस दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। सपा अध्यक्ष नरसंहार में मारे गए दोनों पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इस बीच देवेश दुबे का अहम बयान आया है। उन्होंने अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया है।

देवेश ने कहा कि, 2014 में समाजवादी पार्टी के सरकार के दौरान ही हमारे चाचा का बहला-फुसलाकर प्रेमचंद्र यादव ने जमीन का बैनामा करा लिया लेकिन उस वक्त कोई सुनवाई नहीं हुई। देवेश का आरोप है कि दबंग प्रेमचंद यादव के दबाव में जमीन बैनामा करा दिया गया। उस घटना को भूल नहीं पा रहा।

बता दें कि, बीते दो अक्टूबर को फतेहपुर गांव के लहड़ा टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें सत्य प्रकाश दुबे एवं उनकी पत्नी किरण दुबे के अलावा सलोनी तथा नंदिनी एवं गांधी शामिल थे।

Compiled: up18 News