देसी बीट्स और ग्लोबल ट्विस्ट: संजू राठौड़ का नया ट्रैक “बैंगल्स” रिलीज़, ईशा मालवीय के साथ जमी जोड़ी

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग): मराठी पॉप संगीत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले सेंसेशन संजू राठौड़ एक बार फिर अपने नए ट्रैक “बैंगल्स” (Bangles) के साथ चर्चा में हैं। इस गाने की सबसे बड़ी हाईलाइट ‘उड़ारियां’ फेम ईशा मालवीय और संजू की हिट जोड़ी की वापसी है। “गुलाबी साड़ी” और “शेकी” जैसे चार्टबस्टर गानों के बाद, इस जोड़ी ने एक बार फिर वही जादुई केमिस्ट्री पर्दे पर उतारी है।

मराठी फोक और रेगे का फ्यूजन

“बैंगल्स” केवल एक साधारण लव सॉन्ग नहीं है, बल्कि यह एक अनूठा म्यूज़िकल एक्सपीरियंस है। इसमें संजू ने अपने सिग्नेचर स्टाइल के साथ रेगे बीट्स (Reggae Beats) और मराठी लोक संगीत (Folk) का शानदार फ्यूजन पेश किया है। गाने का म्यूजिक प्रोडक्शन जी-स्पार्क (G-Spark) ने किया है, जो इसे एक ग्लोबल साउंड देता है।

​’कूल वाड़ी’ की रंगीन दुनिया

एक हल्की-फुल्की और मासूम लव स्टोरी पर आधारित यह गाना “कूल वाड़ी” के बेहद कलरफुल सेट पर फिल्माया गया है। वीडियो में देसी अंदाज़ को मॉडर्न टच के साथ पेश किया गया है, जो आज की युवा पीढ़ी को काफी पसंद आ रहा है। पियूष और शाज़िया की कोरियोग्राफी और निर्देशन ने गाने के विजुअल्स को और भी ज्यादा अपीलिंग बना दिया है।

​संजू राठौड़ का विजन

संजू राठौड़ न केवल अपनी गायकी बल्कि अपनी क्रॉस-कल्चरल साउंड के जरिए मराठी पॉप को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। ईशा मालवीय की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और संजू की अनूठी आवाज मिलकर “बैंगल्स” को एक परफेक्ट फील-गुड एंथम बनाती है।

​रिलीज़ होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर काफी उत्साहित हैं।