हिंदू संस्कृति सहिष्णुता वाली, हिंदुओं के कारण ही भारत में लोकतंत्र: जावेद अख्‍तर

National

भारत में लोकतंत्र का कारण हिंदू

कवि और गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में मजबूत लोकतंत्र का कारण हिंदू हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में असहिष्णुता बढ़ी जरूर है, लेकिन भारत में लोकतंत्र अभी भी जिंदा है क्यों कि हिंदू संस्कृति सहिष्णुता वाली है। भारत में अभिव्यक्ति की आजादी कम हुई है। मैं यह बात लगातार कह रहा हूं।

हिंदुओं का दिल बड़ा

जावेद अख्तर ने कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं की तारीफ करते हुए कहा कि हिंदू दिल के बड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विचारों से नास्तिक हूं। भगवान या किसी भी खुदा में मेरी कोई आस्था नहीं है, लेकिन फिर भी दीवाली के कार्यक्रम में यहां आया हूं। इसकी मुख्य वजह कि मेरा मानना रहा है कि राम और सीता इस देश की संपदा हैं। उन्होंने कहा कि रामायण हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है और यह मेरी रुचि का विषय भी है। मुझे हमेशा यह बात गौरवान्वित करती है कि मैं राम और सीता की भूमि पर जन्मा हूं।

Compiled: up18 News