दिल्ली: MCD चुनाव का ऐलान, 4 दिसंबर को मतदान और 7 को नतीजे

Regional

चुनाव आयुक्त ने बताया कि 55000 से ज्यादा ईवीएम का प्रबंध हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी नोटा का इस्तेमाल होगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो भी होगा। चुनाव संपन्न कारने के लिए कई विभाग से स्टॉफ लिया है, एक लाख से अधिक स्टाफ होगा। इसमें 68 रिटर्निंग ऑफिसर, 250 ARO होंगे। साथ ही मतदान केंद्रों की वीडियो ग्राफी भी होगी।

दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे. 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी। नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक स्क्रूटनी होगी। नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी। दिल्ली में विधानसभा 70 सीटें हैं. लेकिन, 2 सीटों चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में 68 विधानसभा सीटों पर होंगे, इनमें 250 वार्ड हैं। यहां इलेक्शन करवाए जाएंगे। पिछली बार की तरह ईवीएम का यूज किया जाएगा। चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। इनमें पुलिस भी शामिल होगी।

SC महिलाओं के लिए 21 सीट रिजर्व

चुनाव आयुक्त ने बताया कि एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित हैं। निगम चुनाव के लिए एक ऐप बनाया गया है। लोग ऐप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

दिल्ली में परिसीमन जरूरी था

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

-एजेंसी