ध्रुवपद गायन को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले पद्मश्री लक्ष्मण भट्ट तैलंग का निधन, संगीत प्रेमियों में शोक की लहर

National

हाल में पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा

पिछले दिनों 26 जनवरी 2024 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की थी। राजस्थान की चार हस्तियों के नाम भी पद्म पुरस्कारों में शामिल थे जिनमें एक नाम जयपुर के ध्रुवपद गायक पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग का भी था। ध्रुवपदाचार्य पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग का नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। आगामी दिनों में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था लेकिन यह पुरस्कार पाने से पहले ही उनका निधन हो गया।

बेटे बेटियों को बनाया ध्रुवपद विद्या में पारंगत

ध्रुवपद गायक पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग के परिवार में उनके बेटे रविशंकर, बेटियां शोभा, उषा, निशा, मधु, पूनम और आरती हैं। इन सभी बेटे बेटियों को पंडित जी ने ध्रुवपद विद्या में पारंगत बनाया। उनकी बेटी प्रोफेसर मधु भट्ट तैलंग राजस्थान की पहली प्रसिद्ध महिला ध्रुवपद गायिका हैं। पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग का पूरा जीवन राग गायन में ही बीता।

-एजेंसी