तमिलनाडु में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी, बीजेपी ने खोला खाता

Politics

तमिलनाडु में नगर निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। अभी तक राज्‍य में सत्‍तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (DMK) ग्रेटर चेन्‍नई निगम में पांच वार्डों पर जीत हासिल की चुकी है।

पार्टी कई सीटों पर आगे भी चल रही है। तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग (TNSEC) की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 14 वार्डों में जीत हासिल की जबकि AIADMK -4 वार्ड, पीएमके- 4 वार्ड, एएमएमके -1 वार्ड और स्वतंत्र- 3 वेल्लोर निगम क्षेत्र में आगे है। नीतजों में बीजेपी सबसे ज्‍यादा चौंका रही है।

त्रिची से अपडेट

त्रिची निगम में DMK ने 18 वार्ड जीते, कांग्रेस ने 3 वार्ड, MDMK ने 2, ADMK ने 1, AMMK ने 1 और VCK ने 1 जीता।

विरुधुनगर नगर पालिका में द्रमुक गठबंधन का कब्जा

द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार विरुधुनगर नगरपालिका में 36 में से 28 वार्डों में जीत हासिल की है। DMK ने 20 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस ने 8. AIADMK ने 3 सीटें जीतीं।

बीजेपी ने खोला खाता, तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव में 3 वार्ड जीते

तिरुपुर के वार्ड नंबर 9 से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को 230 मत मिले, जबकि द्रमुक प्रत्याशी को महज 30 मतों के अंतर से जमानत गंवानी पड़ी। करूर जिले में वार्ड नंबर 3 में बीजेपी ने जीत दर्ज की। नागरकोइल निगम में वार्ड नंबर 9 भाजपा प्रत्याशी ने जीता।

द्रमुक 21 निगमों में आगे, AIADMK दूसरे नंबर पर

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) वर्तमान में 21 निगमों के 77 वार्डों, नगर पालिकाओं के 302 वार्डों और नगर पंचायतों के 1,449 वार्डों में आगे चल रही है। अन्नाद्रमुक दूसरे नंबर पर है और निगमों में 9 वार्डों में, नगर पालिकाओं के 90 वार्डों में, नगर पंचायतों के 385 वार्डों में आगे चल रही है। इस बीच, कांग्रेस नगर पालिकाओं में 7 वार्डों, नगर पालिकाओं में 19 वार्डों, नगर पंचायतों में 77 वार्डों में और भाजपा निगमों में 1 वार्ड, नगर पालिकाओं में 4, नगर पंचायतों में 29 वार्डों में आगे चल रही है।

निगम के 9 वार्डों में अन्नाद्रमुक आगे

अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर है और वर्तमान में निगमों में 9 वार्डों, नगर पालिकाओं में 90 वार्डों, नगर पंचायतों में 385 वार्डों में आगे चल रही है।

राज्य में 19 फरवरी को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव हुआ था, जिसमें 60.70 फीसद मतदान दर्ज किया था। बता दें कि यह चुनाव राज्य में 11 साल के बाद हुआ है, जिसमें 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में 12,607 पदों के लिए 57, 778 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं, जिसके लिए वोटों की गिनती जारी है. मतगणना 15 मतगणना केंद्रों पर हो रही है।

-एजेंसियां