बीबीसी को गोधरा ट्रेन कांड पर भी डाक्यूमेंट्री बनानी चाहिए: प्रवीण तोगड़िया

Politics

मीडिया से बातचीत में तोगड़िया ने कई मुद्दे पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम को सुंदर मन्दिर मिला वैसे ही हर हिन्दू को सुंदर घर मिले, इसके लिए हम हिन्दू ही आगे का लक्ष्य रख कर काम कर रहे हैं। कहा कि संगठन इस बात को लेकर भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है कि लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों को उनकी फसल की अच्छी कीमत मिले।

इस बीच मीडिया ने रामचरितमानस को लेकार चल रहे राजनीतिक विमर्श के बारे में भी पूछा तो तोगड़िया ने कहा कि कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए राम और रामचरितमानस का विरोध कर रहे हैं। करोड़ों लोगों के दिल में राम और रामचरित मानस है।

जनसंख्या कानून बनना चाहिए

उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के बाद राजनीति का हिन्दूकरण हो गया है लेकिन ये आधी विजय है। जब हर हिन्दू को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिलेगा, तब पूर्ण विजय होगी। उन्होंने देश की बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए कहा कि जनसंख्या कानून बनाकर जनसंख्या असन्तुलन रोका जाना चाहिए। अगर ऐसा नही किया गया तो 450 वर्ष के बाद बन रहा राम मंदिर 50 वर्ष बाद खतरे में पड़ जाएगा।

Compiled: up18 News