आगरा: क्षेत्रीय जनता की समस्याओ को लेकर अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे पार्षद विमल गुप्ता

स्थानीय समाचार

आगरा। वार्ड संख्या 90 से पार्षद विमल गुप्ता ने अपनी ही सरकार में अधिकारियो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षद विमल गुप्ता का आरोप है की नगर निगम द्वारा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था काफी खराब चल रही है नगर निगम अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं अधिकारियो को लगातार क्षेत्र की जनता की समस्या से अवगत भी कराया जाता है लेकिन नगर निगम के अधिकारियो द्वारा जनता की समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है।

जिसको लेकर अधिकारियो से नाराज पार्षद विमल गुप्ता नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए और क्षेत्रीय जनता की समस्या का जल्द से जल्द समाधान ना होने पर धरना जारी रखने का ऐलान कर दिया।

धरने पर बैठे वार्ड 90 बल्केश्वर से पार्षद विमल गुप्ता

पार्षद विमल गुप्ता का कहना था की बल्केश्वर क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर वह नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठे है।जब तक क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान नहीं हो जाता वह धरने से नहीं हटेंगे।पार्षद विमल गुप्ता लगभग 4 घंटे धरने पर बैठे रहे जिसके बाद नगर आयुक्त ने पार्षद विमल गुप्ता की सभी समस्याओं को सुना और 2 दिन में सभी समस्याओ को खत्म कराने का आश्वासन भी दिया है।

जिसके बाद नगर आयुक्त के कहने पर पार्षद विमल गुप्ता ने धरना समाप्त कर दिया गया। साथ ही पार्षद विमल गुप्ता ने चेतवानी देते हुए यह भी कहा की अगर समस्याओं का हल नहीं हुआ तो वह जनता के साथ नगर निगम परिसर में धरने पर बैठेंगे और नगर निगम का घेराव भी करेंगे।

रिपोर्टर – फरहान खान