मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने की चुनावी अभियान की शुरुआत, प्रियंका गांधी ने की पांच घोषणाएं

Politics

प्रियंका ने कहा, इन्होंने महाकाल को नहीं छोड़ा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा। राज्य में तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला हो रहा है। प्रियंका ने कहा, आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। वे गारंटी जो हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। यही वादा हमने कर्नाटक में किया। वहां की सरकार ने आते ही बिल पास कर दिया।

प्रियंका गांधी ने की पांच घोषणाएं

हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
गैस सिलेंडर 500 रु. का मिलेगा।
100 यूनिट बिजली फ्री। 200 यूनिट हाफ होगी।
मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।
किसान कर्जमाफी का काम पूरा करेंगे।

कमलनाथ ने किया स्वागत

प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। प्रियंका गांधी सबसे पहले मां नर्मदा की पूजा की। रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी सभा स्थल में पहुंची। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस लंबे समय से तैयारी कर रही थी।

क्यों चुना गया महाकौशल

प्रियंका गांधी की सभा के लिए महाकौशल को चुना गया है। महाकौशल में विधानसभा की 38 सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया था। 2023 में भी कांग्रेस इसी प्रदर्शन को दोहरना चाहती है। राज्य में बीते साल हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जबलपुर में जीत मिली थी। जिसके बाद से कांग्रेस का फोकस लगातार महाकौशल है। छिंदवाड़ा भी महाकौशल क्षेत्र में आता है।

Compiled: up18 News