कांग्रेस पार्टी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो जारी किया

Politics

कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला: केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो जारी करने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम (भारत जोड़ो यात्रा) के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला। पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी से बात की। हम उनके दर्द को समझ सकते हैं जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में मोदी सरकार रहेगी निशाने पर

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहाकि, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल ने मुद्दे उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताएं हैं, ये 100 फीसद राजनीतिक है।

30 जनवरी को खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा का आज जम्मू क्षेत्र में तीसरा दिन है। 30 जनवरी को कुल 3,570 किमी की दूरी तय करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के साथ समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश की 21 पार्टियों को पत्र लिख न्योता भेजा है।

Compiled: up18 News