कांग्रेस ने यूपी में घोषित किए जिला और महानगर अध्यक्ष, रामनाथ सिकरवार व अमित सिंह को आगरा की कमान

Politics

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी टीम तैयार कर ली है. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है और इसके साथ ही पार्टी ने महानगर अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने अपने पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं.

कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को दी है. इसके साथ ही बस्ती में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है. बुंदेलखंड के जिलों की बात की जाए तो झांसी में कांग्रेस ने देशराज रिछारिया को जिला अध्यक्ष बनाया है, इसके साथ ही ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया को जिलाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए हैं. महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी के पुराने नेता फ़ुजैल हाशमी को सौंपी गई है.

इसके साथ ही गंगापार में अशफाक अहमद जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं और यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नेहरू गांधी परिवार के पैतृक जिले में कांग्रेस पार्टी ने तीन में से दो अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से दिए हैं और एक अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से बनाया है.

इसके साथ ही कांग्रेस ने सहारनपुर में संदीप राणा को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

रामनाथ सिकरवार कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष, अमित सिंह पर शहर अध्यक्ष

आगरा। भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने भी अभी थोड़ी देर पहले यूपी में 75 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव में फतेहपुरसीकरी सीट पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाले रामनाथ सिकरवार कांग्रेस ने अपना नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शहर कांग्रेस कमेटी की कमान अमित सिंह पर बरकरार रखी गई है। पार्टी द्वारा घोषित किए गए अध्यक्षों में मुस्लिम समाज को भी प्रमुखता दी है।

कांग्रेस लंबे समय से संगठन को मजबूत और दुरुस्त करने के लिए जिला स्तर पर सर्वे करा रही थी। पार्टी सर्वमान्य और मजबूत नेताओं की तलाश में जुटी हुई थी। जिला और शहर के कांग्रेसियों को भी सूची का बेसब्री से इंतजार था।

आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपालन ने यूपी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शहर में कोई भी बदलाव न करते हुए अमित सिंह दिवाकर को ही फिर से कमान सौंप दी है। वहीं जिले में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रामनाथ सिकरवार पर दांव खेला है।

इसी तरह मथुरा जिले की कमान लोकसभा चुनाव में भाग्य आज़मा चुके मुकेश धनगर को सौंपी गई है, वहीं मथुरा में शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुक़द्दम को बनाया गया है। फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष राम निवास यादव और शहर अध्यक्ष शफ़ाकत ख़ान राजू को बनाया गया है।

अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह जिलाध्यक्ष और नवेद खान अलीगढ़ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

कासगंज में मनोज पांडेय जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप बनाए गए हैं।

एटा में हाजी आशिक हुसैन जिलाध्यक्ष और विनीत पाराशर वाल्मीकि शहर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

हाथरस जिले में विवेक कुमार उपाध्याय जिलाध्यक्ष तथा योगेश कुमार शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं।

-साभार सहित