आगरा की मिट्टी पर हुआ यूपी स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप का रंगारंग आगाज

SPORTS

आगरा : ग्राम बरारा स्थित विद्यारम्भ डिफेंस अकादमी पर गुरुवार को शुरू हुए कुश्ती के राज्यस्तरीय महादंगल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने बजरंगबली के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर की। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के नेतृत्व में जिला कुश्ती संघ की ओर से दो दिवसीय सब- जूनियर अंडर-17 यूपी स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप-2022 में पहले दिन फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल की कुल 284 कुश्ती लड़ी गयी | खिलाड़ियों ने आगरा की मिट्टी पर स्वर्ण, रजत व कस्य पदक के लिए 568 पहलवानो ने अपनी पहलवानी का दमखम दिखाया| जबकि कुश्ती के महादंगल में पहलवानो, कोच और फेडरेशन टीम सहित लगभग 1500 लोगो ने दंगल में शिरकत की।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि मिट्टी को परंपरागत कुश्ती की मान्यता मिली है। मेट और मिट्टी की कुश्ती में अंतर बस इतना है कि मेट पर तीन-तीन मिनट के दो राउंड होते है और 30 सैकिंड का रेस्ट होता है वही मिट्टी की कुश्ती में पांच-पांच मिनट के दो राउंड होते है और रेस्ट एक मिनट का होता है।

महासचिव एमडी खान ने बताया कि भारत का विश्व मे पहलवानी में अहम स्थान है।
पॉइंट और वजन कुश्ती होनी चाहिये। दंगल में जंगिया पकड़ना गलत है और जो मिट्टी के पहलवान है उनको भी मेट की तरफ आना चाहिए। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सरन सिंह के नेतृत्व में विश्वभर में हिंदुस्तान की कुश्ती को आगे बढ़ाया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने कहा कि जिला कुश्ती संघ ने जो मंच पहलवानो को दिया है इससे युवाओ का ध्यान क्रिकेट से कुश्ती की ओर आकर्षित हो रहा है। कुश्ती ने दुनिया मे भारत का नाम रोशन किया है ये हमारा परंपरागत खेल है।

बालिका वर्ग के परिणाम

40 किग्रा वजन में सपना(बागपत) ने स्वर्ण पदक, निधि(गाज़ियाबाद) ने रजत पदक, भारती(शामली) व आशु(गौतमबुद्ध नगर) ने कस्य पदक जीता | 43 किग्रा वजन में गुंजा(महाराजगंज) ने स्वर्ण पदक, ईशा(बागपत) ने रजत पदक, वंदना(गौरखपुर) व प्रीति(बागपत) ने कस्य पदक जीता | 46 किग्रा वजन में अंशिका(बागपत) ने स्वर्ण पदक, अवंतिका(देवरिया) ने रजत पदक, तनु(शामली) व मोनिका(मिर्जापुर) ने कस्य पदक जीता | 49 किग्रा वजन में अंजली(गाजियाबाद) ने स्वर्ण पदक, काजल(जौनपुर) ने रजत पदक, हर्षिता(मुजफ्फरनगर) व सिया(मेरठ) ने कस्य पदक जीता |

53 किग्रा वजन में प्रियंका(मुजफ्फरनगर) ने स्वर्ण पदक, काजल(गाजियाबाद) ने रजत पदक, हिमांशी(बागपत) व गामिनी(आगरा) ने कस्य पदक जीता | 57 किग्रा वजन में लीजा तोमर(मेरठ) ने स्वर्ण पदक, स्वाति यादव(गौतमबुद्ध नगर) ने रजत पदक, प्रिया चौहान(आजमगढ़) व दीपाली(मुज्जफरनगर) ने कस्य पदक जीता | 61 किग्रा वजन में कशिश यादव(वाराणसी) ने स्वर्ण पदक, रौनक नागर(गौतमबुद्ध नगर) ने रजत पदक, काजल चौधरी(हाथरस) व खुशी चौधरी (बरेली) ने कस्य पदक जीता | 65 किग्रा वजन में साक्षी(मेरठ) ने स्वर्ण पदक, श्रष्टि शर्मा(अलीगढ़) ने रजत पदक, परी चौधरी(मुज्जफरनगर) व अनु पाल(महराजगंज) ने कस्य पदक जीता |

69 किग्रा वजन में कीर्ति तुषिर(बागपत) ने स्वर्ण पदक, जया विश्वकर्मा(आजमगढ) ने रजत पदक, दीपा(मेरठ) ने कस्य पदक जीता | 73 किग्रा वजन में अंजली पवार(बागपत) ने स्वर्ण पदक, नीतू(हाथरस) ने रजत पदक, अनुराधा चौबे(मिर्जापुर) ने कस्य पदक जीता |

स्वर्ण पदक विजेताओं को चांदी का मुकुट पहनाया

चैम्पियनशिप में समाजसेवी किशोर बघेल ने स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवानो को चांदी का मुकुट पहनाया और पांच सौ ईनाम राशि भी भेंट की।

आज होंगी फाइनल की कुश्ती

कुश्ती का निर्देशन भारतीय कुश्ती संघ के जगवीर दहिया और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सुरेश उपाध्याय, कृष्णपाल खलीफा, चतर सिंह, जब्बर सिंह, राजकुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में हुआ। बालक वर्ग में सेमीफाइनल की कुश्ती हुई। शुक्रवार को फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल की 150 कुश्ती लड़ी जाएगी। जिसमे 10 वजन की ग्रीको रोमन और 10 वजन की फ्री स्टाइल की कुल 20 फाइनल की कुश्ती लड़ी जाएंगी।

पहले भारत केसरी, सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिता हुई

आयोजन समिति के संरक्षक रंगलाल गौतम ने बताया कि आगरा में पिछले वर्षो में हुए भारत केसरी, सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप और ट्रेडिशनल नेशनल के आयोजन आज राष्ट्रीय आयोजन में तब्दील हुए और शहर में ऐसे आयोजन अब होते रहेंगे|

इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थित

संरक्षक जितेंद्र सिंह चौहान, कमल चौधरी, रंगलाल गौतम, अंतराष्ट्रीय कोच नेत्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष पुरषोतम पहलवान, अभिनव मौर्य, यशपाल राणा, जितेंद्र सिंह चाहर, अर्जुन सिंह चाहर, देवेश शुक्ला, स्मृति चाहर, प्रतिमा भार्गव, किशोर बघेल, गोपाल यादव, ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र चाहर, प्रधान अजीत चाहर, धर्मेंद्र सिंह मलिक, बने सिंह बघेल आदि

-up18 News