छठ पूजा में शामिल हुए सीएम योगी बोले-सबके ऊपर छठी मइया के किरपा बनल रहे…

भोजपुरी समाज के छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, कहा- सबके ऊपर छठी मइया के किरपा बनल रहे…

Regional

लखनऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार लक्ष्मण मेला मैदान में पहुंचे। यहां पर वह भोजपुरी समाज के साथ छठ पूजा में शामिल हुए। इस दौरान अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभूनाथ राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते लोक पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज लखनऊ में ‘अखिल भारतीय भोजपुरी समाज’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। सबके ऊपर छठी मइया के किरपा बनल रहे। परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना…

Compiled: up18 News