भारत रत्न गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर सीएम योगी ने दी उन्‍हें श्रद्धांजलि

Regional

रविवार को योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन परिसर में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पंत को महान स्वतंत्रता सेनानी बताया और कहा कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने पंत ने राज्य की प्रगति और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुमूल्य योगदान दिया।

यूपी के पहले सीएम थे पंडित पंत

मुख्यमंत्री ने कहा, ”पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उनकी कड़ी मेहनत, देशभक्ति और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।” वह स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने फिर उन्होंने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की।

Compiled: up18 News