नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण कार्य परियोजना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण कार्य परियोजना का सीएम योगी ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Regional

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण कार्य परियोजना’ के भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि, यह संग्रहालय हमारी युवा पीढ़ी के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में जानने का माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 34 वर्षों तक भारतीय नौसेना की क्षमता में वृद्धि करके, उसकी सामरिक स्थिति को सुदृढ़ करने वाले INS Gomati को जब De-commissioned किया गया तो वह आज यहां शौर्य संग्रहालय का हिस्सा बनने जा रहा है, मैं इसके लिए भारतीय नौसेना को हृदय से धन्यवाद देता हूं। साथ ही कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज ने जो चिह्न स्थापित किया था वही आज भारतीय नौसेना का अपना चिह्न बना है, यह गौरव के क्षण होते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, जिस विश्वास के साथ भारतीय नौसेना ने यूपी सरकार को INS Gomati उपलब्ध कराया है, उसके गौरव व गरिमा के अनुरूप एक शौर्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ यहां पर बनाकर, विशेष आयोजन को भी आगे बढ़ाने में पूरी मदद करेगा।

Compiled: up18 News