आगरा: जमीनी विवाद में ग्राम पक्का पुरा में दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल

Crime

फतेहाबाद । फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पक्का पुरा में जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए जिसके चलते दोनों ही पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पक्का पुरा में लक्ष्मी नारायण पुत्र हंसराज एवं निनुआ राम पुत्र माता प्रसाद में पिछले कई वर्षों से जमीनी विवाद चला रहा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसके चलते नीनुआ राम, बीच-बचाव में आई सपना पुत्री होतम सिंह को भी चोटें आई। वहीं दूसरे पक्ष से लक्ष्मी नारायण पुत्र हंसराज, नंद किशोर पुत्र हंसराज, कृष्णा पुत्र नंदकिशोर, भगवान देवी पुत्री नंदकिशोर एवं सावित्री पत्नी नंदकिशोर घायल हो गए।

घटना की जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा है। स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद से आगरा रेफर कर दिया गया है,।