आगरा: ‘राष्ट्र प्रथम अभियान’ से जुड़ा शहर, सांसद नवीन जैन ने स्वदेशी अपनाने और ईंधन बचत का दिया संदेश

स्थानीय समाचार

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चल रहे ‘राष्ट्र प्रथम अभियान’ का दूसरा चरण बुधवार को पूरे शहर में पूरी ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस व्यापक जनसंपर्क अभियान के जरिए सांसद ने आगरा के विभिन्न प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आमजन को राष्ट्रहित, स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रति जागरूक किया।

प्रधानमंत्री के सात संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाया

सांसद नवीन जैन ने बेलनगंज के जगन प्लाजा और पथवारी चौराहे पर व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सात राष्ट्रव्यापी आव्हानों को दोहराते हुए कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है। सांसद ने लोगों से ईंधन की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने और कारपूलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

शहर भर में दिखा अभियान का असर

अभियान के दौरान सांसद ने खुद बाजार-बाजार जाकर लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित किए। सांसद के इस आह्वान का असर शहर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला भाजपा युवा नेता वैभव जैन के नेतृत्व में सिकंदरा स्थित कारगिल चौराहे पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता: छीपीटोला, खंदारी और कमला नगर मुख्य बाजार जैसे प्रमुख स्थलों पर समर्थकों और सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष जनसंपर्क किया गया।

अभियान में जुटे प्रमुख नाम

इस महा-अभियान को सफल बनाने में राहुल जैन, अमित ग्वाला, राकेश जैन, दीपक जैन, पार्षद राहुल वैध, पंकज अग्रवाल, नागेश पंडित, संजय कप्तान, मुरारी लाल अग्रवाल, नीतीश भारद्वाज, सुषमा जैन, जयदीप सोनकर, विवेक लोधी, कौशल चौहान, महिला संयोजक बबीता पाठक सहित पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, प्रवीण जैन और हरीश शर्मा जैसे कई कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल रहे।

सांसद ने विश्वास जताया कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देगा, तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।