Agra News: ग्रामीणों और गोताखोरों की सूझबूझ, तालाब में डूबी बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर

आगरा। जनपद के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब के पास किसी काम से गई 13 वर्षीय एक बालिका का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी, जिससे उसके डूबने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस […]

Continue Reading

चंबल नदी के पिनाहट और उसेथ घाट पर स्टीमर संचालन ठप: रक्षाबंधन पर आवागमन बंद होने से यूपी-एमपी के सैकड़ों ग्रामीण परेशान

पिनाहट (आगरा)। चंबल नदी के पिनाहट और उसेथ घाट पर रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के दौरान स्टीमर का संचालन न होने के कारण उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े सैकड़ों ग्रामीणों और यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्टीमर संचालन की अनुमति मिलने के बावजूद मध्य प्रदेश प्रशासन द्वारा स्टीमर […]

Continue Reading

खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे

आगरा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की प्रदेश स्तरीय समिति का सभापति मनोनीत किए जाने पर विधान परिषद सदस्य (आगरा-फिरोजाबाद) विजय शिवहरे का चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। चैंबर के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने माल्यार्पण कर विजय शिवहरे का स्वागत किया। इस […]

Continue Reading

आगरा में रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में: 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को मचेगी सीता जन्मोत्सव की धूम

आगरा। श्री राम जानकी विवाह महोत्सव इसी भक्ति भाव को साकार करने के लिए श्रीरामलीला एवं जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भावना एस्टेट स्थित श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के निवास पर श्री रामलीला कमेटी एवं श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित हुई। श्री […]

Continue Reading

कानपुर में डंपिंग साइट पर फेंकी गईं एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बैग और डिब्बों में भरकर ले गए लोग, वीडियो हुआ वायरल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से खाद्य सामग्री को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में डंपिंग साइट के पास बड़ी संख्या में चॉकलेट और टॉफियां फेंकी हुई दिखाई दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग सड़क किनारे पड़ी चॉकलेट […]

Continue Reading

नोएडा में प्लाट कब्जे के विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा के एफएनजी विहार गढ़ी चौखंडी इलाके में एक प्लाट पर कब्जे को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नोएडा महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष दीनबंधु कुमार ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेज आरोप […]

Continue Reading

एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार

आगरा: ताजनगरी के प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (SNMC) में हाल ही में संपन्न हुए एक सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अस्पताल के माहौल में एक बेहद भावुक, संवेदनशील और मानवीय तस्वीर देखने को मिली है। इस पूरे मामले में 31 वर्षीय साहसी महिला मीना ने अपने गंभीर रूप से बीमार पति की जिंदगी बचाने […]

Continue Reading

​डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला: कुलपति और कुलसचिव समेत 11 के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, अभिलेखों में हेरफेर और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोपों ने गंभीर मोड़ ले लिया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश समेत 11 अधिकारियों और प्रोफेसरों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मृदुल दुबे की अदालत ने […]

Continue Reading

आगरा में 80 फीट गहरे कुएं में गिरा व्यक्ति, फायरमैन ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला

आगरा: ताजनगरी के नामनेर के पास सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार को उस समय अचानक भारी अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं की गहराई बहुत अधिक होने और उसमें से लगातार कई घंटों तक मदद के लिए चीखें सुनाई देने के कारण […]

Continue Reading

आगरा में जलती कार में फंसे तीन युवकों के लिए देवदूत बने दरोगा: एनएच-19 पर जान जोखिम में डालकर बचाई जान

आगरा: ताजनगरी के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर स्थित भागूपुर पुल पर रविवार की रात एक भयंकर सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार और जल्दबाजी में किए गए ओवरटेक के चक्कर में एक क्विड कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई और जोरदार झटके के बाद पलट गई। दुर्घटना […]

Continue Reading