गुजरात: तीस्ता सीतलवाड़ और 2 पूर्व IPS के खिलाफ चलेगा केस

Regional

अहमदाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद सीतलवाड़ और श्रीकुमार को जून 2022 में गिरफ्तार किया गया था और वे इस समय जमानत पर हैं जबकि भट्ट हिरासत में मौत के एक मामले में गुजरात के बनासकांठा जिले की पालनपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। कानूनी प्रावधान के मुताबिक सभी मामले जिनमें उम्र कैद या सात साल से अधिक सजा होती है उनकी सुनवाई सत्र न्यायालय में होती है। सत्र अदालत में मामले की सुनवाई होगी। 27 फरवरी को तीस्ता समेत आरोपियों को फरवरी को सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सीतलवाड़ पर आरोप?

विदेश से फंडिंग में धांधली का आरोप है विदेशी चंदे के मामले में गुजरात पुलिस, सीबीआई ने की जांच साल 2013 में तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। तीस्ता के खिलाफ गुलबर्ग सोसाइटी के 12 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने म्यूजियम बनाने के लिए जुटाई गई राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। गुलबर्ग सोसायटी में संग्रहालय बनाने के लिए विदेशी फंडिंग जुटाई गई थी, स्थानीय लोगों का आरोप है कि विदेशी फंडिंग उन तक नहीं पहुंची।

आरबी श्रीकुमार पर आरोप?

नानावती-शाह ने आयोग के समक्ष नौ हलफनामे दायर किए ज्यादातर हलफनामे जकिया जाफरी की शिकायत के आधार पर बने थे। हलफनामे में प्रस्तुत किसी भी विवरण को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्राप्त नहीं किया। हलफनामे की जानकारी होददानी को रु तीसरे हलफनामे से श्रीकुमार राज्य सरकार उन पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए श्रीकुमार ने एसआईटी को बताया कि उन्हें कई मौखिक आदेश मिले हैं श्रीकुमार ने दावा किया कि कई आदेश अवैध और भारत के संविधान की भावना के खिलाफ थे। श्रीकुमार ने 16-04-2002 से 19-09-2002 तक मौखिक निर्देश दर्ज करने के लिए रजिस्टर के साथ छेड़छाड़ की। श्रीकुमार को यह रजिस्टर तत्कालीन आईजीपी ओपी माथुर ने दिया था।

संजीव भट्ट पर आरोप?

27-02-2002 को सीएम आवास पर बैठक में शामिल होने का दावा किया, हालांकि संजीव भट्ट बैठक में शामिल नहीं थे। उन्होंने झूठा दावा किया न्यायमूर्ति नानावटी और न्यायमूर्ति मेहता आयोग को 20-12-2011 को फैक्स किया। एसआईटी के रिकॉर्ड ने साबित कर दिया कि यह फैक्स संदेश मनगढ़ंत था भट्ट ने दुर्भावना से जाली और छेड़छाड़ किया हुआ फैक्स बनाया कानून की गंभीर धाराओं के तहत विभिन्न व्यक्तियों को झूठा फंसाने का आरोप लगाया।

Compiled: up18 News