बॉलीवुड स्टार ओम पुरी जिन्होंने खुद तय की थीं अपने जन्म और मृत्यु की तारीखें

Entertainment

आज हम आपको उनकी फिल्में या उनकी एक्टिंग नहीं उनके कुछ अनुसने किस्से बताएंगे, क्योंकि ओम पुरी ऐसे शख्स थे जिन्होंने अपनी जन्म तारीख से लेकर अपनी मौत की भविष्याणी तक सब खुद तय की थी तो आईये जानते हैं ये सब कैसे संभव हुआ…

ऐसे की थी जन्म तारीख खुद तय

ओम पुरी को बेहद गरीब घर में जन्मे थे। उस समय बच्चा होना ही एक बड़ी बात थी, जिस वजह से उन्हें अपनी जन्मतिथि पता नहीं थी। ऐसे में उन्होंने अपने बर्थडे की तारीख खुद ही तय कर ली थी। ओम पुरी के मुताबिक उनकी मां बताती थीं कि उनका जन्म दशहरे के दिन हुआ था, लेकिन तारीख किसी को पता नहीं थी। जब ओम पुरी मुंबई आए तो उन्होंने अपनी बर्थ डेट 18 अक्टूबर तय कर दी क्योंकि उस साल दशहरा 18 अक्टूबर के दिन था।

मौत की भविष्यवाणी बताकर हंस दिए थे एक्टर

आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी मौत की तारीख खुद तय करना आसान नहीं है, पर ओमपुरी ने अपने निधन की भविष्यवाणी की थी। दरअसल, BBC को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मेरी मौत का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया। यह कहकर ओम पुरी हंस दिए थे। हकीकत में ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 के दिन अचानक हुआ था। उनकी मृत्यु की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई गई थी।

ओम पुरी ने साल 1980 के दौरान फिल्म आक्रोश से बॉलीवुड डेब्यू किया था यह फिल्म हिट रही, जिसने ओम पुरी को इंडस्ट्री में एक पहचान मिली थी। इसके बाद वह आरोहण, अर्द्ध सत्य, जाने भी दो यारों, चाची 420, हेरा फेरी, मालामाल वीकली और मिर्च मसाला आदि फिल्मों में नजर आए। फिल्म आरोहण और अर्द्ध सत्य के लिए ओम पुरी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Compiled: up18 News