मुंबई (अनिल बेदाग): दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival) सिर्फ बेहतरीन सिनेमा का मंच नहीं है, बल्कि यह दुनिया का सबसे बड़ा रनवे भी है जहाँ फैशन की नई परिभाषाएं लिखी जाती हैं। इस फ्रेंच रिवेरा पर जब बॉलीवुड की ‘दीवाज़’ कदम रखती हैं, तो कैमरे की फ्लैश और प्रशंसकों की धड़कनें थम सी जाती हैं। शाही गाउन से लेकर पारंपरिक साड़ियों तक, भारतीय अभिनेत्रियों ने अपने स्टाइल से यह साबित कर दिया है कि भारतीय फैशन अब वैश्विक ट्रेंड का नेतृत्व कर रहा है।
ऐश्वर्या का ‘सिंड्रेला मैजिक’ और दीपिका की ‘देसी वाइब’
कान्स के इतिहास में ऐश्वर्या राय बच्चन का साल 2017 का ‘पाउडर ब्लू’ सिंड्रेला लुक आज भी एक मिसाल माना जाता है। वहीं, दीपिका पादुकोण ने सफेद रफल्ड साड़ी के साथ जब रेड कार्पेट पर वॉक किया, तो उन्होंने भारतीय परंपरा को ग्लोबल मंच पर बेहद शाही अंदाज़ में पेश किया।
नई पीढ़ी का ग्लैमरस अवतार
फैशन की ‘कपूर गर्ल’ सोनम कपूर ने जब पारंपरिक साड़ी के साथ नथनी पहनी, तो उन्होंने ‘देसी टच’ के साथ इंटरनेशनल फैशन जगत को दीवाना बना दिया। वहीं, प्रियंका चोपड़ा जोनस का व्हाइट ट्यूल गाउन और अदिति राव हैदरी का ड्रीमी येलो बॉलगाउन आज भी फैशन प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अब इस विरासत को कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर और तमन्ना भाटिया जैसी नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां बखूबी आगे बढ़ा रही हैं।
वैश्विक ट्रेंड बन चुका है भारतीय फैशन
कान्स का रेड कार्पेट हर साल बदलता है, नए चेहरे आते हैं, लेकिन बॉलीवुड दीवाज़ के ये आइकॉनिक लुक्स हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। चाहे वो ट्रेडिशनल ज्वेलरी हो या फ्यूजन आउटफिट्स, भारतीय अभिनेत्रियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल फिल्मों में ही नहीं, बल्कि ‘हाई-फैशन’ के मामले में भी दुनिया की किसी भी हस्ती से कम नहीं हैं।

