उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में फहरेगा का भाजपा का परचम: सुरेश तिवारी

Politics

मुलायम सिंह के न होने से कमजोर हुई है सपा

आगरा: उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराएगा और आगरा जनपद में भाजपा का मेयर और तीन चौथाई सभासद भाजपा के जीतेंगे यह दावा है उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी लखनऊ के विधायक सुरेश तिवारी का। श्री तिवारी अपने 2 दिन के आगरा प्रवास के दौरान आगरा नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साक्षात्कार करने के लिए आगरा आए हुए थे।

एक प्रश्न के उत्तर में श्री तिवारी ने बताया की इन चुनावों वैसे तो भाजपा के सम्मुख कोई राजनीतिक दल नही है लेकिन समाजवादी पार्टी कुछ स्थानों पर अवश्य संघर्ष में रहेगी। शिवपाल यादव के समाजवादी पार्टी में आने के बारे में पूछे जाने पर स्थानीय निकाय प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आएगा वरन मुलायम सिंह के बाद समाजवादी पार्टी कमजोर साबित होगी।

स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण के संबध में न्यायालय द्वारा रोक लगाने के प्रधान पर उन्होंने कहा कि उनका मानना है की न्यायालय कुछ दिशा निर्देश देकर समय पर चुनाव कराने का आदेश देगी। आम आदमी पार्टी की चुनावों में जीरो स्थिति बताते हुए उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश भाजपा के वोटर पर इस पार्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बार भाजपा स्थानीय निकाय चुनावों में युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारेगी।

आगरा मेयर सीट पर भी ऐसा प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा जिसमे नगर निगम सदन को चलाने की क्षमता हो। आगरा नगर निगम इस बार के आरक्षण में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है।

-up18news