BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची

Politics

रिजिजू का कांग्रेस पर निशाना

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरन रिजिजू ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के कई मामलों की सूची जारी की। इसमें आरजेडी, टीएमसी और डीएमके भी शामिल हैं।

रिजिजू ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां फैला रही है। इसके खिलाफ केवल सरकार को ही नहीं बल्कि देश की जनता को भी आंदोलन करना पड़ रहा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की दुकान बंद होना चाहिए और इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई केवल मोदी जी की गारंटी के साथ ही की जा सकती है। जांच एजेंसियों को खुली छूट दे दी गई है। वह अब रुकने वाले नहीं हैं।’

भाजपा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद पार्टी (कांग्रेस) पर लगातार भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साध रही है।

Compiled: up18 News