लोकसभा में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बोला जोरदार हमला

Politics

प्रसाद ने आगे अडानी के मुद्दे की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां राहुल ने कहा कि पीएम जाते हैं तो एक उद्योगपति जाते हैं और उनके पक्ष में फैसले होते हैं। सामान्य रूप से हम उद्योगपतियों को विषय नहीं बनाते हैं। प्रसाद ने कई डील का जिक्र किया जो कांग्रेस सरकार के समय में हुई थी।

उन्होंने कहा कि 2008 में इंडोनेशिया में कोल माइन खरीदने की अडानी ने डील की थी, तब तो कांग्रेस की सरकार थी। 2010 में ऑस्ट्रेलिया में माइन लिया। उसी साल अडानी ने 1.65 अरब की डील इंडोनेशिया की सरकार के साथ की। 2011 में भी ऑस्ट्रेलिया में डील हुई। क्या मान लिया जाए कि मनमोहन सिंह जी ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे और इन्हें खदान मिल रही थी।

प्रसाद ने कहा कि भारत के उद्यमी दुनिया में जाकर काम करें, ये तो अच्छी बात है न। इन्हें परेशानी होती है कि भारत की इकॉनमी पांचवें नंबर पर पहुंच गई। आज भारत में हथियार बनते हैं तो 14000 करोड़ का एक्सपोर्ट हो रहा है। अब डील-वील, कमीशन बंद हो गया है। ये इन्हें परेशानी होती है, इनकी सरकार में तो यही सब होता था। वहां मामा भी हैं, जीजा भी हैं।

Compiled: up18 News