भाजपा का राहुल गांधी को जवाब, सुशासन के चलते कश्‍मीर में लहराए हजारों तिरंगा

Politics

उन्होंने कहा कि पहली बार राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है। वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचे और चारों तरफ तिरंगे को देखा।

सुशासन के चलते लाल चौक पर है तिरंगा

संबित पात्रा ने कहा कि आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है, तो इसका कारण है सुशासन… जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिया है।

उन्होंने कहा कि डोकलाम के समय जब हमारे जवान अड़े हुए थे तब यह गांधी परिवार चीनी अधिकारियों से मिल रहा था। 2008 में सोनिया और राहुल जी ने चीन जाकर शी चिनफिंग के साथ जो करार किया था, वो भी हमने देखा है।

PM मोदी के नेतृत्व में सक्षम है भारत

संबित पात्रा ने कहा कि कौन कमजोर है और कौन शक्तिशाली है, ये राहुल गांधी जी बताना बंद करें। जहां तक भारत की संप्रभुता का विषय है आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सक्षम देश है, जिसमें सेना को ‘फ्री हैंड’ है।

उन्होंने कहा कि जहां तक जिम्मेदारी का सवाल है… गांधी परिवार का एक ही सिद्धांत है- पावर विदाउट रिस्पांसिबिलिटी… जिम्मेदारी लेंगे नहीं, लेकिन सत्ता चाहिए। इस अधिवेशन में भी कमल की पंखुड़ियां बिछाई जा रही हैं ताकि गांधी परिवार इन पर चल सके।

Compiled: up18 News