UP News: वनडे विश्व कप में भारत की हार पर भाजपा विधायक का विवादित पोस्ट, लिखा-कहां गए आज के भगवान-धाम वाले

विश्व कप में भारत की हार पर भाजपा विधायक की विवादित पोस्ट, लिखा- कहां गए आज के भगवान-धाम वाले

Politics

वनडे विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद हरदोई जिले के गोपामऊ सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश (BJP MLA Shyam Prakash) ने सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी की है। विधायक की टिप्पणी के बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक उनकी ये पोस्टम सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत की हार के बाद देवी देवताओं पर ​विवादित टिप्पणी की। उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा कि, ”आज हर भारतीय ने भारतीय टीम की जीत के लिए अपने देवी, देवता, गुरु और भगवान से दुआ मांगी। अगर कहीं भारत में देवी-देवता या भगवान होते और उनके वश में कुछ होता, तो क्या वह पूरे देश को निराश कर भारतीय टीम को हारने देते। कहां गए आज के भगवान-धाम वाले।”

भाजपा विधायक का ये पोस्टम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। लोगों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

Compiled: up18 News