आगरा-फ़िरोज़ाबाद सीट से भाजपा ने विजय शिवहरे को बनाया एमएलसी प्रत्याशी

Politics

आगरा। आगरा-फिरोजाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी लोकल बॉडी को चुनाव को लेकर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। अब तक सभी पार्टियां अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी थीं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को लेकर अटकलें बनी हुई थी। पार्टी ने वर्तमान में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे को मैदान में उतारा है। वे 21 मार्च को नामांकन करेंगे। पूर्व में विजय शिवहरे आगरा महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। आगरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे को प्रत्याशी घोषित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को जब प्रचंड जीत मिली थी और आगरा की सभी सीटों पर विजय प्राप्त की थी, तब विजय शिवहरे महानगर अध्यक्ष थे। इससे पहले वह युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं। विजय शिवहरे के प्रत्याशी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।