कोरोना संकट के चलते बीजेपी ने रद्द की राजस्‍थान में चल रही जन आक्रोश यात्रा

Politics

Rahul Gandhi को Health Minister ने दी थी नसीहत

इसके पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील की थी कि दुनिया में बढ़ते हुए कोविड के मामलों को देखते हुए वो भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। उन्होंने राहुल गांधी को इसके लिए पत्र लिखा था।

इस पत्र में उन्होंने राहुल गांधी को लिखा था कि या तो यात्रा में कोविड गाइड लाइंस का पालन किया जाए या फिर यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल दी जाए।

आपको बता दें कि इसके पहले बीजेपी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में जन आक्रोश रैली निकाल रही थी। बीजेपी की ये यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जानी थी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आक्रोश यात्रा के लिए 51 रथों को हरी झंडी दिखाई थी।

Compiled: up18 News