भारत की मुह‍िम को बड़ी सफलता, कतर की कोर्ट ने कैद में तब्दील की भारतीय अधिकारियों की सजा-ए-मौत

Exclusive

कतर में नौसेना के 8 पूर्व जवानों को मौत की सजा सुनाए जाने के मामले में भारत को बड़ी सफलता हासिल हुई है. कतर की अदालत ने 8 पूर्व नेवी अधिकारियों की मौत की सजा में बड़ी राहत दी है. इन सभी की सजा को कम कर दिया गया है. इसे भारतीय विदेश मंत्रालय और नेवी अधिकारियों के परिजनों की बड़ी सफलता मानी जा रही है.

यह फैसला कतर की कोर्ट ऑफ अपील ने गुरुवार को सुनाया। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सुनवाई के दौरान भारत के एम्बेसेडर अदालत में मौजूद थे। उनके साथ सभी 8 परिवारों के सदस्य भी थे। भारत इसके लिए स्पेशल काउंसिल नियुक्त किए थे। हालांकि, फैसले की विस्तार से जानकारी अभी नहीं दी है।

– एजेंसी