गणतंत्र दिवस के मौके पर असम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, असम पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) के साथ संबंध होने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
उल्फा-आई ने किया गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार
पुलिस ने गुरुवार रात गुवाहाटी शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद गिरफ्तारियां की गईं। इस बीच परेश बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा-आई ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार किया है और एक संप्रभु असम की अपनी मांग पर जोर दिया है।
-एजेंसी