भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में प्रवेश, राहुल गांधी ने स्‍वर्ण मंदिर में माथा टेका

Politics

हरियाणा से पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इससे पहले हरियाणा के दूसरे चरण में थी। आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई थी। भारी तादात में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। दोपहर बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शंभू बॉर्डर के रास्ते पंजाब में प्रवेश किया।

पंजाब कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे

बता दें कि राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, स्थानीय सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। हालांकि, पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं को मंगलवार सुबह तक राहुल गांधी के अमृतसर दौरे की जानकारी नहीं थी।

हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगी यात्रा

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा सात दिनों तक पंजाब में रहेगी। इस बीच, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में एक दिन के ठहराव पर रहेगी। इसके बाद ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले समापन के दिन पंजाब के पठानकोट में एक मेगा-रैली का आयोजन किया जाएगा। यहां राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि ये यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी।

Compiled: up18 News